प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में 18 मार्च को मानस महायज्ञ को लेकर भव्य कलश-यात्रा निकाली गई।
बता दें कि दामोदर नदी तट से 401 कलशधारी माताएँ व युवतियां सहित अन्य श्रद्धालुओं को नदी से वापसी के दौरान दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा ठंडा रंगीन शर्वत पिलाकर सेवा किया गया। नेतृत्व दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अजित रविदास ने की।
जबकि, सेवा प्रदान करने वालो में दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के सावित्री देवी, अंजू देवी, वार्ड सदस्य क्रांति देवी, संतोष कपरदार, कुँवर उर्फ़ राजकुमार रजवार, जितेंद्र घासी, सीता देवी, फुलकुमारी देवी, अनिता देवी, तिलकी देवी, सरस्वती देवी, दुखनी देवी, बिमला देवी, जगनी देवी, मुंदरी देवी, झलसी देवी, छुटु देवी, छुटिआ देवी, मधु देवी, तारा देवी आदि शामिल थी।
![]()













Leave a Reply