आर्केस्ट्रा में नागपुरी गायक क्यूम रूमानी व बांकुड़ा की बुल्टी सिंह के गीतों पर झूमे श्रोता
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मेला हमें एक दूसरे से जुड़ने का अवसर देता है। भारत में सदियों से मेला की परंपरा चली आ रही है। इसका अपना एक अलग ही सामाजिक महत्व है।
बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में स्वर्गीय सुरेश जायसवाल की स्मृति में पिछले 25 वर्षों से आयोजित प्रहरी मेला ने भी सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में एक लंबी लकीर खींची है। आयोजन समिति इसके लिए बधाई के पात्र है। इस मेला के बहाने रहिवासियों को स्वर्गीय जायसवाल को याद करने और सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने की प्रेरणा मिलती है।
उक्त बातें गिरिडीह सांसद ने बीते 16 मार्च की रात्रि यहां प्रहरी मेला के छठे दिन आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से सात दिवसीय इस मेला का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन इस बात को साबित करता है कि इस मेला के प्रति रहिवासियों का गहरा लगाव जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी संबोधित किया।
इससे पहले अतिथियों ने फीता काटकर तथा स्वर्गीय जयसवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इधर, आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में नागपुरी के लोकप्रिय गायक क्यूम रूमानी, बंगाल की बुल्टी सिंह व रामगढ़ की प्रियंका शर्मा ने साथी कलाकारों के साथ देर रात तक गीत संगीत से दर्शकों को सराबोर कर दिया। दर्शक घंटो झूमते-थिरकते रहे। संचालन पंकज कुमार जायसवाल ने किया।
मौके पर माले नेता शकुर अंसारी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्रनाथ महतो, पूर्व मुखिया विष्णुचरण महतो, डॉ जीतलाल महतो, उमेश कुमार जायसवाल, सूरज जायसवाल, पंसस विनोद महतो रसलीन, रितेश सिन्हा, अधिवक्ता रितेश कुमार जायसवाल, मेला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम महतो, व्यवस्थापक रामसेवक जायसवाल, संयोजक पंकज कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार राय, कपिलेश्वर महतो, सौरभ कुमार रॉय (मोंटी), उपेंद्र कुमार जयसवाल, सौरभ जायसवाल, राजू महतो, रोमेल अंसारी, किशोर कांत, सुफलचंद्र महतो, महेंद्र कुमार नायक, राहुल कुमार महतो, लालू महतो, आनंद महतो, दिलीप महतो, सरोज महतो, चंद्रकिशोर महतो, विद्युत गोस्वामी, विष्णु जायसवाल, रणदेव मुर्मू, सुंदरलाल घांसी, नीरज भट्टाचार्य, शेखर शरदेंदु, रमेश चंचल, हबीब नाज, प्रेमजीत जायसवाल, प्रेमचंद महतो, यूनुस अंसारी, डब्लू शर्मा, अंकुश, अभिषेक, तुषार, अनुज रॉय, संजय जयसवाल, संजय रॉय, वकील प्रजापति, भोला स्वर्णकार, प्रेम रॉय, राहुल रॉय किट्टू, श्रवण रॉय, विजय ठाकुर, अविनाश राय आदि उपस्थित थे।
50 total views, 50 views today