Advertisement

उत्कृष्ट सेवा के कारण मरीजों में लोकप्रिय सेल लैब टेक्नीशियन थॉमस लागुरी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल चिड़िया चिकित्सालय में सेवारत थॉमस लागुरी अपने मधुर स्वभाव एवं उत्कृष्ट सेवा के कारण मरीजों में लोकप्रिय बने है। पीड़ितों मे उनके प्रति पूरी विश्वास एवं आस्था देखी जा रही है।

सेल चिड़िया चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत लागुरी ने 7 मार्च को एक भेंट में बताया कि सेल चिड़िया अस्पताल में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, लिपिड प्रोफाइल, मलेरिया (पीवी व् पीएफ), टीसी, डीसी, एचईएसआर व अन्य रक्त जांच की जाती है।

उन्होंने बताया कि वे लैब टेक्नीशियन में डिप्लोमा रांची से हासिल की थी। झारखंड सरकार की कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा 2005 उन्होंने पास की। उसके बाद लातेहार जिला के हद में महुआडांड़ में सेवा देने के उपरांत उन्हें एनआरएचएम (नेशनल रूरल हेल्थ मैनेजमेंट) नामकुम राँची में भी सेवा करने का अवसर मिला।इसके पश्चात सेल प्रबंधन के साक्षात्कार में उन्हें सफलता मिली तथा उनकी नियुक्ति सेल चिड़िया चिकित्सालय में बतौर लैब टेक्नीशियन के पद पर की गई। उनकी यह सफलता उनके पिता सागर सिंह लागुरी एवं परिवार के लिए एक मिशाल बन चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *