Advertisement

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने 15 वाहनों से वसूले 3.50 लाख जुर्माना

बालीडीह, चास मुफ्फसिल थाना व् बालीडीह टॉल प्लाजा पर कुल 40 वाहनों की जांच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास मुफ्फसिल थाना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 23 पर बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीडीह टॉल प्लाजा पर परिवहन विभाग द्वारा 5 मार्च को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। चलाएं गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 15 वाहनों से 3.50 लाख का जूर्माना वसूली किया गया।

बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डिटीओ) द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 15 वाहन से 3.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार डीटीओ के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान के तहत कुल 40 वाहनों की जांच की गई, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल सहित ट्रैक्टर का निबंधन फेल होने को लेकर 15 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि वसूला गया। साथ हीं कई वाहनों को सीज किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *