Advertisement

बेरमो प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में 4 मार्च को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने की।

बैठक में सासंद प्रतिनिधि शक्ति महतो, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी बेरमो संजीत कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, शंभु सोनी, बैजू कुमार, रोमा देवी, अरुणा कुमारी, राखी देवी, बेबी रजक, सोनामति देवी, तालों देवी, अमित कुमार, दीपक गोप एवं प्रखंड कर्मी आदि मौजूद थे।

बैठक में प्रखंड के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाया और समाधान की मांग की। प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड प्रशासन पंचायत समिति सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि आगामी 6 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमो में विकलांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कहा गया कि उक्त शिविर में विकलांग व्यक्तियों को सहायता प्रदान की जाएगी। साथ हीं उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *