Advertisement

करगली मे नौ दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ में बह रही है भक्ति की बयार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित 67वाँ नौ दिवसीय श्रीश्री रामचरितमानस महायज्ञ के के छठा दिन 4 मार्च की यज्ञ मंडप की परिक्रमा अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

इस धार्मिक कार्य में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की सहभागिता अधिक देखी जा रही है। दूसरी ओर विद्धवान आचार्यों के मंत्रोचारण से वातावरण भक्तिमय व् गुंजयमान होता रहा। उज्जैन से पधारे लोकेशानन्द शास्त्री जी आचार्य ने बताया कि यज्ञ मंडप परिक्रमा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक कृत्य में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को न सिर्फ अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है, बल्कि वे सदगति को भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक स्तर पर भी यह आम धारणा है कि यज्ञ मंडप परिक्रमा मात्र से ही प्राण त्रैविध तापों से मुक्त हो जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल दिखा।

यज्ञाचार्य ने बताया कि महायज्ञ सर्व कल्याण के लिए होता है। अन्नाद भवंती, प्रजनाद अन्न संभव, यज्ञात भवंती प्रज्नयो यज्ञ कर्म समुछवव। अन्न से समस्त प्राणियों का कल्याण होता है। बारिश से अन्न की उत्पत्ति होती है। यहां फुसरो, सुभाष नगर, जवाहर नगर, बेरमो सीम, रामनगर, घुटियाटांड आदि विभिन्न जगहों से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने परिक्रमा और पूजा- अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर यहां आयोजित रामायण पाठ से करगली गेट सहित आसपास का सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञ समिति के सुशील सिंह और अनिल सिंह ने कहा कि पिछले 67 वर्षो से यहां प्रतिवर्ष महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च को हवन के साथ यज्ञ संपन्न होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *