Advertisement

उलगड्डा के डेफोडिल स्कूल में बच्चों को दिया गया कराटे प्रशिक्षण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल प्रांगण में 4 मार्च को सुकोकाई कराटे यूनियन इंडियन झारखंड शाखा की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी के अनुसार इस कराटे प्रशिक्षण में विद्यालय के 400 छात्र- छात्रा शामिल हुए।

मौके पर डेफोडिल पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद कुमार नापित ने बताया कि आज के युग में कराटे का प्रशिक्षण छात्रों को लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह आत्म रक्षा हेतु बहुत ही जरूरी है। कहा कि यह एक तरह का खेल भी है जिसमें शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मजबूती के साथ आत्म रक्षा के गुण सीखाए जाते हैं। इस तरह का प्रशिक्षण लगभग सभी विद्यालय में सिखाया जाना चाहिए।

निदेशक नापित ने बताया कि हमारे विद्यालय का यह नया विषय है। इसका मकसद है कि हमारे विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने बाद निकले छात्रों में सभी गुण मौजूद हो। वे पढ़ाई के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत हो, ताकि किसी भी क्षेत्र में अपना परचम लहरा सके। साथ ही अपने माता-पिता, गांव एवं विधालय का नाम रोशन करें। मौके पर प्राचार्य आशा कुमारी, राजेंद्र कुमार नापित सहित विधालय के सभी शिक्षा कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *