Advertisement

मृणाल कान्ति देव बने हिन्दुस्तान जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। हिन्दुस्तान जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.यू. गोसावी ने बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के साड़म रहिवासी मृणाल कान्ति देव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

देव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव देव ने 27 दिसंबर को एक भेंट में कहा कि पार्टी ने मुझपर जो भरोसा दिखाया है, उसमे मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही पार्टी का एक सच्चा सिपाही बनकर देशवासियों की सेवा करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। रहिवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अभी ठंड का मौसम है। गरीब गुरबे ठंड से ठिठुर रहे हैं। इसलिए उन्होंने क्षेत्र के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर उनके द्वारा बनाये गए आश्रम में असहाय और जरूरतमंदों के बीच दही, चूड़ा और तिलकुट का वितरण किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *