Advertisement

लड़का हुआ फेल, तो लड़की ने किया शादी ने इनकार

साभार/ कानपुर। यूपी के मैनपुरी में एक रिश्ता सिर्फ इसलिए टूट गया क्योंकि लड़का हिंदी के सही शब्द नहीं लिख पाया। खबर के मुताबिक मैनपुरी जिले के कुरावली एरिया में रहने वाली लड़की का रिश्ता फर्रुखाबाद के एक युवक से तय हुई। लड़का 12वीं पास था, जबकि लड़की ने सिर्फ पांचवीं क्लास तक पढ़ाई की थी। सोमवार को तय हुआ कि लड़का-लड़की मैनपुरी के नुमाइश ग्राउंड में मिलेंगे। मंगलवार दोपहर में दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ वहां पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़के और लड़की की अकेले में बातचीत हुई। इस दौरान लड़के ने लड़की को एक डायरी निकालकर दी और हिंदी के कुछ शब्द बोले। लड़की ने सब सही लिख दिया। लड़के ने अपनी तरफ से सब कुछ फाइनल होने का इशारा कर दिया। इस बीच लड़की ने लड़के को वही डायरी-पेन दोबारा थमा दिया और ‘सांप्रदायिक’, ‘दृष्टिकोण’, ‘परिश्रम’ जैसे शब्द लिखने को कहा।

लड़के से उसके घर का पता लिखवाया गया। डायरी चेक हुई तो पते समेत सारे शब्द गड़बड़ लिखे मिले। लड़की भड़क गई और उसने रिश्ते से इनकार कर दिया। परिजनों और आसपास के लोगों ने खूब समझाया, लेकिन बात नहीं बनी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *