Advertisement

धमाकेदार बारिश ने खोली रेलवे और मनपा की पोल

मुंबई। सेल कॉलोनी स्थित आदर्श विद्यालय में घुसे बरसाती पानी और लबालब भरे रोड ने मनपा के दावों की पोल खोल दी है। शुक्रवार तड़के मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। मानसून की पहली धमाकेदार बारिश से सेल कॉलोनी डूब गया। इसका सबसे ज्यादा असर आदर्श विद्यालय के छात्रों पर पड़ा। घुटनों तक पानी से भरे रोड से किसी तरह अपने स्कूल से बाहर निकले। 2019 की बारिश में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना यहाँ के छात्रों को उठानी पड़ी।

कुछ ऐसी ही स्थिति कुर्ला पूर्व के रेलवे कॉलोनी में भी देखी गयी। कुर्ला स्टेशन से एलटीटी पूरी तरह जलमग्न हो गया। यहां से आने- जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की पहली बारिश में कुर्ला रेलवे कॉलोनी, साबलेनगर, क्रांति नगर के लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। बताया जाता है कि एहतियात के तौर पर रेलवे ने 3 वाटर पंप लगाए हैं। इनमे से दो बंद पड़े हैं। जिसे चालू करने की पूरी कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पंप बंद ही था। स्थानीय लोगो के अनुसार रेलवे की तरफ से हर साल मोटर पंप लगाया जाता है। लेकिन समय पर फेल हो जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *