Advertisement

फैशन से जुड़े व्यापार को नए आयाम- रिफ्ट फैशन मॉल

मुंबई। कम्पटीशन के इस दौर में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपपिंग कर रहे हैं, ग्राहकों की पसंद को देखते हुए देश की सभी कंपनियां भी समय के साथ बदलती जा रही है और ई कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिये अपने प्रोडक्ट व अन्य प्रोडक्ट को वेब साइट और मोबाइल एप्स के जरिये देश विदेशों तक पहुंचा रही है। इसे देखते हुए कोच्ची की कंपनी रेडिकल इनोवेशन इन फैशन ट्रेंड (रिफ्ट) ने भी नए दौर के साथ डिजिटल बिजनेस में लोगो को टक्कर देने के लिए बड़े जोरशोर के साथ आ रही है। इसकी शुरूवात रविवार को विलेपार्ले में रिफ्ट फैशन मॉल लिमिटेड द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रिफ्ट फैशन मॉल के वेब साइट और मोबाइल एप्स का उद्धाटन किया। कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर ऑफ इवेंट एंड प्रमोशन रॉय पी अंटोनी, डायरेक्टर ऑफ ओवरसीज ऑपरेशन कैप्टन हरी कुमार, डायरेक्टर ऑफ मार्वेŠटिंग सुरेश बाबू, मार्केटिंग हेड अनिल विजय, एक्सिकेटिव डायरेक्टर ऑफ आईटी अली सी पी इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि लायंस क्लब के डिस्टि्रक गवर्नर एमजेएफ लायन डा. अजीत जैन द्वारा दिप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर कंपनी में बेस्ट परफाùमेंस के लिए बेस्ट परफरर्मर अवार्ड से हितेश और प्रवीण वोरा को सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *