मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी चेंबूर कैम्प के कोकणनगर स्थित सुन्नी गौसिया मदरसा वेलफेयर कमेटी द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यहां की इफ्तार पार्टी में चेंबूर पुलिस के सीनियर पीआई जय प्रकाश भोसले सहित कई आधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा इस इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब भी देखी गई। चेंबूर कैम्प के आरसी मार्ग पर स्थित कोकणनगर की इफ्तार पार्टी में हिंदु -मुस्लिम भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
मिली जानकारी के अनुसार सुन्नी गौसिया मदरसा वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी में करीब पांच सौ लोगों ने फल -फ्रूट के साथ तरह-तरह के पकवानों का जायका लिया। कमेटी के सह सचिव मुनासिब बाबजी ने बताया की मगरीब की अजान से पहले हम लोगों ने कोकणनगर के करीब सभी रहिवासियों के घरों में इफ्तार तकसीम किया। इसके अलावा मदरसा परिसर में करीब पांच सौ लोगों ने रोजा खोला। इनमें चेंबूर पुलिस के सीनियर पीआई जय प्रकाश भोसले खास मेहमान व उनके मातहत काम करने वाले हमारे साथ मौजूद थे।
इफ्तार पार्टी में विजय कापसे, बालू आहिरे, संतोष राणे के अलावा हिंदु समाज के कई भाईयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। चेंबूर पुलिस के सीनियर पीआई जय प्रकाश भोसले ने कहा कि मदरसा कमेटी के लोगों ने सर्वधर्म का मिसाल कायम किया है। उन्होंने झोपड़पट्टी परिसर के लोगों से अपील किया की बच्चों की शिक्षा पर आधिक ध्यान दें। ताकि यही बच्चे भविष्य में इस मिसाल को कायम रख सके। इफ्तार पार्टी को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष मुश्ताक साकरकर, सचिव सुहैल कोटवाडकर, वसीम बाबजी और मंसुर शेख, मुराद मस्तान आदि ने अहम भूमिका निभाई।
![]()












Leave a Reply