Advertisement

अनिरुद्ध बोस बने सुप्रीम कोर्ट के जज

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया हैं। उनके साथ तीन और जजों को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। बॉम्‍बे हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई, हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और गुवाहाटी के चीफ जस्टिस एएस बोपन्‍ना को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्‍त किया गया है। 23 मई को सभी चारो जज शपथ ग्रहण करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 अप्रैल को झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के कई जजों के नाम पर विचार किया था। मेरिट, वरीयता और अन्य मामलों पर विचार के बाद इन चारो जजों के नाम पर सहमति प्रदान की। जस्टिस बोस 19 जनवरी 2004 को कलकत्ता हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए थे। 11 अगस्त 2018 को वह झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *