Advertisement

ग्यारह लाभुकों के बीच बतख चुज्जे का वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड पशुपालन विभाग के सौजन्य से 26 अगस्त को अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में ग्यारह लाभुकों के बीच बतख के चुज्जे का वितरण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड कार्यालय से दो स्टाफ यहां आए और मुखिया को बतख का चुज्जा सुपुर्द किया। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने ग्यारह सभी महिला लाभुकों में प्रत्येक को 15 चुज्जा टोकरी सहित वितरण किए।
लाभुकों में सरिता देवी, प्रियंका, रिंकू, सरूबाला, आशा, पूजा, बबिता, पूनम, फूले, उर्मिला आदि शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *