Advertisement

मुलुंड पुलिस के शिकंजे में दो मोबाइल फोन चोर

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। दर्जन भर चोरी, छिनतई आदि वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुलुंड पुलिस के विशेष दल ने अलग -अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इनमें बांद्रा पूर्व के भारत नगर निवासी सलमान फिरोज़ खान (23) और खार सांताक्रूज़ पूर्वी निवासी आकाश दिनेश जैसवार (28) मुख्य आरोपी हैं। इस मामले को मुलुंड पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (2), 3, (5) के तहत दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरेगांव लिंक रोड -नहूर रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप मुलुंड पश्चिम के पास एस्कॉर्ट बिल्डिंग के गेट के सामने प्रज्वल पंकज देवरे (21) अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप संदेश पढ़ रहा था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो सवार आये और देवरे के हाथ से मोबाइल छीन कर चलते बने।

इस बात की शिकायत प्रज्वल पंकज देवरे ने मुलुंड पुलिस स्टेशन में की, उसने अपने बयान में बताया कि उसके पास एप्पल का आई फोन करीब 70 मूल्य का था। इस शिकायत को मुलुंड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी अजय जोशी ने गंभीरता से लिया और विशेष दल की एक टीम बना दी।जबकि उस टीम का नेतृत्व जोशी खुद कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को अलग -अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

छानबीन से पता चला है कि मुंबई के अलग अलग पुलिस स्टेशनों में इन आरोपियों के विरुद्ध दस मामले दर्ज हैं। पुलिस के इस ऑपरेशन में वरिष्ठ अधिकारी अजय जोशी के आलावा आदिनाथ गावड़े और सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश मोहिते के साथ पुलिस नाइक देवेन्द्र काटकर, विष्णु राठौड़, सुनील विंचू, अनिल पारधी, मोहन निकम, मनोज मोरे और सिपाही रूपाली आदि शामिल थे।

Tegs: #Two-mobile-phone-thieves-in-the-custody-of-mulund-police

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *