Advertisement

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हजारीबाग दौरा आज

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का 26 अगस्त को हजारीबाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी हजारीबाग जिला कांग्रेस प्रवक्ता निसार खान ने 25 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जिला प्रवक्ता खान ने बताया कि 26 अगस्त को अपराह्न तीन बजे टाउन हॉल नगर भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश हजारीबाग आऐंगे। उनके आगमन पर टाउन हॉल के अतिरिक्त शहर के क्षितिज हॉस्पिटल स्थित कांग्रेसियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इसके पश्चात नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शहर में स्थित शहीदों यथा नीलाम्बर-पिताम्बर, सिद्धू-कान्हू, धरती आबा बिरसा मुंडा, संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *