Advertisement

कसमार अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 25 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कसमार अस्पताल में की गयी। यहां प्रखंड प्रमुख द्वारा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया।

जानकारी के अनुसार पल्स पोलियो अभियान मे कसमार प्रमुख नियोती कुमारी ने अस्पताल में शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद ड्रॉप देकर अभियान की शुरुआत की। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि यह अभियान सिर्फ अस्पताल में नहीं हो बल्कि घर-घर जाकर यह अभियान को सफल बनाना चाहिए, ताकि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित ना रहें।

प्रमुख ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी, सेविका, सहायिका, सहिया दीदी को इस कार्य में मन लगाकर काम किया जा रहा है, जिसके चलते पल्स पोलियो अभियान यहां सफल रहता है। मौके पर डॉ पवन कुमार, डॉ परमेश्वर महतो, मुखिया पति धनलाल रजवार सहित दर्जनों रहिवासी महिला-पुरुष व् बच्चे उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *