Advertisement

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने लिया समाज के उत्थान का संकल्प

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के परमानंदपुर पोस्ट ऑफिस से सटे श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरबाड़ी में 25 अगस्त को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा बैठक किया गया।

ब्राह्मण महासभा सारण जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित ब्राह्मणों ने ब्राह्मण समाज के उत्थान का सामूहिक संकल्प लिया। संगोष्ठी में विभिन्न व्रतों के तारीखों में मत भिन्नता का निवारण करते हुए एक मत से व्रतों के लिए तिथियों की घोषणा की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता बिहार प्रदेश ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार पांडेय ने की।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि अपने समाज, धर्म और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आज ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरुरत है। संगोष्ठी को सारण जिला ब्राह्मण सभा उपाध्यक्ष आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण जगेगा तो समाज और राष्ट्र का मंगल ही मंगल होगा। सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष ब्रज किशोर दुबे ने कहा कि ब्राह्मणों की एकजुटता से ही समाज से निराशा के बादल छंटेंगे। सोनपुर प्रखंड महासचिव गणेश दुबे ने संगोष्ठी को सफल बताया।

इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मणों में गोपीनाथ उपाध्याय नौडिहां, मनु ओझा मुरथान, नित्यानंद द्विवेदी मुजौना, संतोष कुमार पांडेय भरपुरा, टुनु उपाध्याय गंगाजल आदि की उपस्थिति रही।

व्रतों की तिथि तय कर किया घोषित

संगोष्ठी में जन्माष्टमी 26 अगस्त, तीज – चकचन्ना आगामी 6 सितम्बर को, जीवित पुत्रिका व्रत आगा 25 सितम्बर को, शारदीय नवरात्र कलश स्थापन आगामी 3 अक्टूबर, पट खुलना 4 अक्टूबर, सप्तमी 9 अक्टूबर, अष्टमी 10 अक्टूबर, नवमी 11 अक्टूबर बताया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *