जनमत रखा गया महागठबंधन का नाम
प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। आगामी 22 सितंबर से 28 सितंबर तक झारखंड नवनिर्माण विकल्प यात्रा कार्यक्रम झारखंड के जिलों में आयोजित किया जाना है।
आगामी विधानसभा चुनाव में सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में झारखंड में तीसरा विकल्प जनमत की मजबूत पकड़ दिख रहा है।
इसके गठन होने के बाद क्षेत्रीय पार्टी में यह पार्टी सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभर कर सामने आयी है। 10 दल वाले क्षेत्रीय पार्टी का महागठबंधन बनने से राष्ट्रीय पार्टी की नींद हराम हो गई है। लगता है आगामी चुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस का झारखंड में सुपड़ा साफ होने वाला है। कारण आंदोलनकारी नेता के रूप में सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में झारखंड में दस राजनीतिक दलों का महागठबंधन बनाया जाना।
महागठबंधन का नाम झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प जनमत रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए सूर्य सिंह बेसरा ने 24 अगस्त को बताया कि बीते 22 अगस्त को रांची प्रेस क्लब में सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक उनके नेतृत्व में हुई।
कहा कि उक्त बैठक में महागठबंधन जनमत में झारखंड पीपुल्स पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान), अध्यक्ष पुर्व सांसद कृष्णा मार्डी, भागीदारी पार्टी अध्यक्ष श्याम बिहारी प्रजापति, झारखंड पार्टी (होरो) प्रभारी अलेस्टर बोदरा, आरपीआई (अम्बेडकर) अध्यक्ष प्रीतम लोहरा, लोक जन आदि।
समाज पार्टी अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रिय जनक्रान्ति मोर्चा अध्यक्ष मौलाना मोबीन रिजवी, बहुजन मुक्ति पार्टी अध्यक्ष मुरलीधर राम, अखिल भारतीय मानव सेवा दल अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रवाल, आदर्श संग्राम पार्टी अध्यक्ष गौतम भारती आदि शामिल थे।
जनमत के केन्द्रीय प्रधान प्रवक्ता इमाम सफी ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बताया कि बैठक में पंचशील नामक घोषणा पत्र पर चर्चा हुई, जिसमें सुशासन, सत्ता का विकेंद्रिकरण, पांच वर्ष में पांच मुख्यमंत्री, गांवों के सशक्तिकरण हेतु पांच करोड़ हस्तांतरण, जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का विकास, अबूआ दिसुम आबुआ राज (स्वराज) पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में जनमत मजबूती से चुनाव लड़ेगी। बहुत जल्द बैठक कर सीट शेयरिंग कर ली जाएगी।
झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि आगामी 22 सितंबर से झारखंड नवनिर्माण विकल्प यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें 22 सितंबर से 28 सितंबर के मध्य फुलो-झानो चौक दुमका, 23 सितंबर को जामताड़ा,
24 सितंबर को गिरीडीह, 25 सितंबर को धनबाद, 26 सितंबर को बोकारो, 27 सितंबर को जमशेदपुर तथा 28 सितंबर को बिरसा चौक रांची तक यात्रा की जाएगी।
![]()













Leave a Reply