क्षेत्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति में संगठन की मजबूती और मजदूर समस्याओं पर चर्चा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी जलपान गृह में 24 अगस्त को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा वाशरी शाखा की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मोहम्मद कयूम तथा संचालन दयाल यादव ने किया। बैठक में भारी संख्या में कामगार उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि शाखा के पदाधिकारी मजदूर समस्याओं को चिन्हित करें। मजदूरों के हर सुख दु:ख में अपनी सहभागिता का निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के किसी भी मनमानी का पुरजोर विरोध करें। संगठन आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा है। किसी भी हाल में श्रमिकों के समस्याओं को नजर अंदाज नहीं होने दिया जाएगा।
कहा कि यहां के पूर्वजों ने संगठन की मजबूती के लिए जो कार्य किया वर्तमान के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा लड़ी गई लड़ाई से सैकड़ो को नौकरी दिया जाना संगठन की ताकत और मजबूती को दर्शाता है।
यूनियन के रीजनल कमेटी उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी तथा शाखा सचिव रंजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के प्रति वफादार साथी ही संगठन की मजबूती के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। सभी को सामूहिक प्रयास से संगठन को आगे बढ़ाना है। कहा गया कि इंटक के मजबूती से ही कोयला मजदूरों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

बहुत जल्द सीसीएल में यूनियन के पदाधिकारी सभी समितियों में भाग लेंगे, जिससे मजदूरों के नीति निर्धारण में इंटक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कहा गया कि शाखा स्तर की बैठक प्रत्येक माह सुनिश्चित किया जाएगा। वाशरी के मजदूर बड़ी संख्या में संगठन के साथ आगे आएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल कमेटी के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव, आर आर शॉप शाखा अध्यक्ष रणजीत सिंह, कथारा कोलियरी सचिव इस्लाम अंसारी, मोहम्मद आशिक, कमलकांत सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, बीएन तिवारी, सुरेश ठाकुर, आदि।
सुरेश महतो, पिंटू राय, भुनेश्वर रवानी, नरसिंह चौहान, शत्रुघ्न मेहता, शैलेंद्र मुर्मू, छत्रपाल प्रजापति, राजू चौहान, संजय सिंह, अरुण सिंह, उदय नाग, अजय दिगर, रमाकांत सिंह, प्रमोद यादव, सुजीत मिश्रा, रोज मोहम्मद, मो. कामरान सहित दर्जनों यूनियन समर्थक कामगार शामिल थे।
![]()













Leave a Reply