Advertisement

के बी कॉलेज में एनएसएस द्वारा मनाया गया महिला समानता दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा 24 अगस्त को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित कृष्ण बल्लभ महाविधालय (के बी कॉलेज) में महिला समानता दिवस मनाया गया।

कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है, लेकिन आगामी 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण इसे 24 अगस्त को मनाया गया है।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि महिला समानता दिवस मनाने का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना तथा सभी तरह के लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करना है। प्रो इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि महिला समानता दिवस भविष्य की नींव है, जो सभी को बिना किसी भेदभाव के समाज के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस अवसर पर कॉलेज के व्याख्याता डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाने के लिए प्रत्येक वर्ष महिला समानता दिवस भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि आमतौर पर महिलाओं को असमानता का सामना करना पड़ता है।

समाज में लिंग आधारित भेदभाव जन्म से ही शुरु हो जाता है। महिला समानता दिवस महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है। कार्यक्रम में प्रो. सुनीता कुमारी, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास आदि अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने भाषण, पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया। जिनमें शहजादी शागुप्ता, तमन्ना प्रवीण, जागृति सिंह, आकांक्षा अग्रवाल, प्रथम कुमार, सुमीत कुमार सिंह, रिया कुमारी, खुश्बू कुमारी, सुनैना कुमारी आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ प्रभाकर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा सदन राम, मो. साजिद, बालेश्वर यादव सहित कॉलेज की छात्र छात्राएं, एनएसएस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *