Advertisement

झामुमो ने केंद्र सरकार के विरोध में निकाला झारखंडी अधिकार मार्च

नेताओं ने लगाया केंद्र सरकार पर राज्य सरकार को बदनाम करने का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देश के आलोक में भारी बारिश में भी झामुमो कोडरमा जिला समिति द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार के विरोध में 23 अगस्त को झारखंडी अधिकार मार्च निकाला।

इस दौरान नेताओं व कार्यकर्त्ताओ ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार हाय हाय, गरीबों का खून चूसना बन्द करो, झारखंड के मूलवासियों और आदिवासियों को फंसाने की साजिश बन्द करना होगा, कोडरमा के सांसद और विधायक के द्वारा विकास व रोजी रोजगार का साधन क्यों नहीं जबाब दो, आदि नारे लगा रहे थे।

प्रतिवाद मार्च के बाद झामुमो द्वारा कोडरमा जिला समारणालय के समीप सभा का आयोजन किया गया। आयोजित सभा का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष पांडेय ने भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा तथा उनकी सरकार केवल अडानी और अम्बानी के इशारे पर चल रही है, जिसे राज्य के गरीबों से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोडरमा के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने लम्बे कार्यकाल में पूरे लोकसभा में एक भी विकास और रोजी रोजगार का कार्य नहीं की है। जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि कोडरमा विधायक के रहते कोडरमा में कही विकास दिखता नहीं। जो भी कार्य हुए है वह राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया है। लेकिन कोडरमा विधायक उसे अपना कार्य बता रही है। उन्होंने मोदी सरकार को किसान, मजदूर और महिला विरोधी बताया।

सभा को संबोधित करते हुए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार व सांसद, विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सांसद व् मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज तक विकास की एक कार्य नहीं की, जबकि वही हाल विधायक नीरा यादव का भी है।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के काले करनामें की जाँच एसीबी कर रही हो उसके बारे में क्या कहना। जेएमएम जिला प्रवक्ता संजय साजन ने कहा कि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार के कार्यकाल को भाजपा पचा नहीं पा रही है। राज्य भर में भाजपा नेताओ की मिलीभगत से कोयला, बालू और पत्थर माफियाओं के साथ जमीन माफियाओं के साथ है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बात तो महिलाओं और किसानों के हित में करते हैं, लेकिन काम अडानी और अंबानी के लिए करते रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के हक एवं अधिकार को लगातार छिनने का कार्य किया गया है। केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में हमेशा झारखंड राज्य की उपेक्षा की गई है।

सभा में केंद्रीय समिति सदस्य बैजनाथ मेहता ने कहा कि भाजपा द्वारा भोले-भाले झारखंडी जनों के हक, अधिकार एवं सम्मान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के झारखंड विरोधी मानसिकता एवं उसके दोहरे चरित्र के खिलाफ पार्टी द्वारा झारखंडी अधिकार मार्च का आयोजन किया गया है।

इस दौरान अधिकार मार्च में पवन मायकल कुजूर, छोटेलाल विश्वकर्मा, मो. कुद्दूस, चन्द्रदेव यादव, उमेश यादव, गणेश राम, मुकेश यादव, सिकंदर यादव, लाल यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला तिवारी, गुड़िया देवी, उमा शंकर मोदी, प्रदीप चौधरी, सुधाकर यादव, छोटू यादव सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *