एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में 18 अगस्त को आजाद समाज पार्टी द्वारा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौके पर आजसू पार्टी के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, केंद्रीय सचिव शहजादी बानो सैकड़ो समर्थकों के साथ आजसू छोड़कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गये। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कासिम रजा व बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास द्वारा सदस्यता ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कासिम रजा ने कहा कि इससे पार्टी बेरमो में मजबूती के साथ एक अलग पहचान बनायेगी। जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास तथा प्रवक्ता प्रभुनाथ बौद्ध ने कहा कि आजाद समाज पार्टी हमेशा ईमानदार, मेहनतकश की अगुवाई करता रहा है, जिससे आज पार्टी धरातल पर मजबूत स्थिति में है। कहा कि मंजूर के आने से पार्टी की गतिविधियां तेज होगी और तमाम जन जिन्होंने पार्टी की संस्था ग्रहण की हैं उनका पार्टी में स्वागत है।
आजसू छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रिजवान अहमद, मनोज सिंह, विष्णु गोप, सुभाष पाल, सागर तुरी, सूरज साव, चंद्रशेखर महतो, रंजन, समीर, मेघु, कमल, गुलाम, एजाज, ताहिर, आबिद, साबिर मोहम्मद, ललिता देवी, राधा देवी, दीपक, राम प्रसाद आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply