एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश हरियाणा पटल के तत्वावधान में 19 जुलाई को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
उक्त काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज की सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से किया गया। संस्थाध्यक्ष उदबोधन में ममता मेहरोत्रा ने उच्च कोटी के विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्षता जय प्रकाश अग्रवाल ने किया। उन्होंने सामयिक परिवेश को सर्वश्रेष्ठ संस्था बताया।
काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ सुनील कुमार उपाध्याय ने भी शानदार उद्बोधन दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ सुमन मेहरोत्रा एवं ईश्वर चंद्र जयसवाल रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सविता राज ने किया। इस अवसर पर रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं प्रस्तुत की। इनकी रचनाओं ने पटल को भव्यता प्रदान की।

ऑनलाइन काव्य पाठ करने वालों में अनंत राम चौबे अनंत (मध्य प्रदेश), डॉ सुमन मेहरोत्रा (मुजफ्फरपुर बिहार), डॉ मीना कुमारी परिहार (बिहार), डॉ राम शरण सेठ (छटहां मिर्जापुर उत्तर प्रदेश), ईश्वर चंद्र जयसवाल (संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश), जयप्रकाश अग्रवाल (काठमांडू नेपाल), डॉ सुनील कुमार उपाध्याय, डॉ प्रतिभा रानी, पुष्पा पालीवाल (राजस्थान), पुष्पा बुकलसरिया (असम), आदि।
प्रो डॉ दिवाकर दिनेश गौड़ (गुजरात), रामकुमार पटेल (छत्तीसगढ़),किशनलाल कहार (राजस्थान), नीरज राव (खेड़ा हरियाणा), अविनाश बंधु (पटना), रामकुमार प्रजापति (अलवर राजस्थान), बलबीर सिंह (ढाका), रामबाबू शर्मा राजस्थानी (राजस्थान) आदि शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही सविता राज ने अपनी गजल प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम डॉ प्रतिभा रानी के आभार ज्ञापन के साथ समापन किया गया।
![]()













Leave a Reply