Advertisement

अनपति देवी स्कूल में संस्कृति ज्ञान महा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में 16 जुलाई को संस्कृति ज्ञान महा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा द्वारा वन्दना सभा में सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के बाद प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर सचिव अमित कुमार ने कहा कि अपने पूर्वज, अपने शास्त्र और अपने संस्कृति को जानना हर भारतीय को आवश्यक है। इसके लिए इस प्रकार के परीक्षाओं में भाग लेना भैया, बहनों के साथ साथ समाज के हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 16 से 31 जुलाई तक चलेगा।

इस अभियान से हमारे समाज के हर एक तबके को भारतीय संस्कृति और हमारे स्वर्णिम इतिहास से अवगत कराया जाएगा। हमारे देश के भावी पीढ़ी को भारत के विकसित विज्ञान और ऋषि मुनियों की जानकारी, वीर योद्धाओं की वीर गाथाओं से अवगत कराया जाएगा। ताकि आने वाले पीढ़ी को हमारे देश की संस्कृति पर गर्व हो।

जानकारी के अनुसार यह अभियान भारत के सभी विद्या मंदिर के सौजन्य से चलाया जा रहा है। जिसमें लगभग 5 से 10 लाख छात्रों सहित आमजनों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में उक्त विद्यालय के सभी आचार्य दीदी सामूहिक रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *