Advertisement

छत्रसाल सिंह बने पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। भारतीय रेलवे के बड़े पदाधिकारी छत्रसाल सिंह ने बीते 13 जुलाई से औपचारिक रूप से पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर के नए महाप्रबंधक का पदभार संभाल लिया है।

इस नियुक्ति से पहले छत्रसाल सिंह नई दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (यातायात परिवहन) के पद पर कार्यरत थे। सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं, जिन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

इन्हे भारतीय रेल के विभिन्न विभागों में काम करने का भरपूर अनुभव प्राप्त है। उन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे में विभिन्न परिचालन, वाणिज्यिक और सुरक्षा पदों पर कार्य किया है।

उनकी विशेषज्ञता प्रौद्योगिकी और प्रणालियों तक फैली हुई है। उन्होंने रेलवे बोर्ड में निदेशक (कम्प्यूटरीकरण और सूचना प्रणाली) तथा क्रिस नई दिल्ली में महाप्रबंधक के रूप में काम किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *