Advertisement

गुवा में झामुमों कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

लीज के नाम पर अवैध रूप से अंधाधुंध वृक्षों की कटाई जारी-तबारक खान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झामुमों वरीय कार्यकर्ता एवं सिंहभूम सांसद जोबा माझी के सलाहकार मो. तबारक खान की अध्यक्षता में 14 जुलाई को जिला के हद में गुवा मे झामुमों कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता मनोहरपुर के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमों केन्द्रीय सदस्य बामिया माझी एवं गुवा पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो कर रहे थे।

इस अवसर पर मनोहरपुर के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमों केन्द्रीय कार्यकाणी सदस्य बामिया माझी ने कहा कि गुआ, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, चिड़िया, मनोहरपुर लौह अयस्क खदान, टाटा स्टील लौंग प्रोडक्शन लिमिटेड, विजय टू लौह अयस्क खदान के साथ साथ घाटकुडी़, बडा़जामदा खदानों से निकलने वाली लाल पानी और लाल मिट्टी क्षेत्र की सबसे बडी समस्या है।

बैठक में अध्यक्षता कर रहे पश्चिम सिंहभूम गुवा क्षेत्र के वरीय झामुमों कार्यकर्ता एवं सांसद के सलाहकार मो. तबारक खान ने कहा कि प्रदूषित जल कारो नदी और कोईना नदी में आकर मिलता है। लाल पानी एवं लाल मिट्टी से भारी नुकसान हो रहा है। जल का स्रोत को समाप्त हो रहा है। लाल पानी से जंगल के जनवरों यथा हाथी, भालू, सुअर एवं पक्षिओं से लेकर रैयत किसानों तथा विभिन्न प्रकार के जीव जंतु परेशान है।

इसके चलते जंगली जानवर भी गाँव की ओर प्रवेश कर जाते हैं। वे ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाते है। खान ने कहा कि लीज के नाम पर अवैध रूप से अंधाधुंध वृक्षों को काट दिया जा रहा है। इससे जानवर से लेकर मनुष्य तक को तकलीफ हो रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के माईंस प्रबंधन द्वारा छोडे़ गए लाल पानी व लाल मिट्टी मुहरम से ग्रामवासी परेशान है।

इसका नुकसान क्षेत्र के रैयत किसानों को झेलना पड़ रहा है। किसी तरह की रोजगार, नौकरी, मुवावजा की क्षतिपूर्ति माईंस संचालको द्वारा नहीं की जाती है। लाल पानी एवं लाल मिट्टी से ग्रामीण पूरी तरह प्रभावित है। इसके विपरीत ग्रामीणों के खिलाफ कार्य किया जा रहा है।

इसका उच्च स्तरीय जांच कर, सारंडा वन क्षेत्र एवं वन प्रमंडल चाईबासा द्वारा राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा की जानी चाहिए। उक्त मसले के लिए भी सांसद जोबा माझी के पास प्रतिवेदन दे जाँच की माँग की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *