Advertisement

सीएमडी द्वारा सीएसआर मद से छात्रों को दिया गया स्कूल बैग व् खेल सामग्री

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे समाज और पर्यावरण को लाभ पहुंचे। इसी कड़ी में 14 जुलाई को केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कथारा उच्च विद्यालय के छात्रों को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित किया गया।

उक्त जानकारी कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सीएमडी द्वारा वितरित किए गए स्कूल बैग में प्रेरणादायक किताबें और गोदान, कर्मभूमि, पंचतंत्र जैसी साहित्यिक पुस्तकों के साथ नोटबुक और स्टेशनरी आइटम शामिल था।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा कथारा उच्च विद्यालय के छात्रों को 4 कैरम बोर्ड, 5 शतरंज बोर्ड, 5 फुटबॉल और 2 फुटबॉल नेट सेट, 5 वॉलीबॉल और 2 वॉलीबॉल नेट सेट, 20 स्किपिंग रोप्स इत्यादि वितरित किए गए।

इस अवसर पर छात्रों को पर्यावरण और जलवायु स्थिरता के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें संदेश के साथ जूट बैग भी दिया गया।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश कुमार सिन्हा, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी पर्मानंद गुइन, गोविंदपुर फेज II के परियोजना पदाधिकारी ए.के. तिवारी, स्टाफ ऑफिसर (सेफ्टी) सी.बी. तिवारी, आदि।

स्टाफ ऑफिसर (माइनिंग) बिनोद कुमार, स्टाफ ऑफिसर ईएंडएम बिपिन कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव रंजन, स्टाफ ऑफिसर योजना एवं परियोजना अर्जुन कुमार प्रसाद, स्टाफ ऑफिसर एमएम जी. नाथ, स्टाफ ऑफिसर सीएसआर चंदन कुमार, कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल और कथारा क्षेत्र के अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *