Advertisement

खेत, खेती एवं खेतिहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर होगा आंदोलन-किसान महासभा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। खेत, खेती एवं खेतिहर के विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमिटी की बैठक 13 जुलाई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर वार्ड-26 में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं जिला सचिव ललन कुमार के पर्यवेक्षण में उक्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, संजीव राय, श्यामचंद्र दास, मुंशीलाल राय, मनोज कुमार सिंह, कैलाश सिंह, अनील सिंह, शंकर सिंह, संजय कुमार सिंह, रत्नेश कुमार, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में 2 सौ यूनिट बिजली नि:शुल्क देने, दाखिल- खारिज में घूसखोरी पर रोक लगाने, खेती की जमीन से जल निकासी करने आदि की मांग को लेकर आगामी 16 जुलाई को मुख्यमंत्री का पूतला दहन करने, 19 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने, फसली चंदा करने समेत अन्य निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि देश के रहिवासियों को पेट भरने वाला खेत, खेती एवं खेतिहर घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

सरकार किसान को कृषि ऋण माफ करके, फसलों पर एमएसपी लागू करके, किसानों को नि: शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज देकर केंद्र सरकार को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने इन मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की घोषणा की। महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने वर्षात के समय में बैंक द्वारा कृषि ऋण वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *