Advertisement

नागपुरी फ़िल्म खोटा सिक्का फनअनलिमिटेड 19 जुलाई को होगी रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अन्वी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी नागपुरी फ़िल्म खोटा सिक्का फन अनलिमिटेड आगामी 19 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची के सभी सिनेमा हॉल में लगने वाली हैं।

इस फ़िल्म को लेकर अभी से दर्शकों में काफ़ी क्रेज देखा जा रहा है। झारखंड के रहिवासी इस फ़िल्म को देखने के लिए काफ़ी समय से इंतजार कर रहे थे। वह इंतजार अब पूरा होने वाला है।

फ़िल्म खोटा सिक्का की बात करें तो नागपुरी भाषा की यह पहली कॉमेडी फ़िल्म है। जिसमें लगभग 100 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया हैं। इस फ़िल्म में विवेक नायक, नितेश कच्छप, राजू तिर्की, रंजू मिंज, नारायण महली, चांदनी बड़ाईक, अर्पिता दास, मनिता अंकिता, दीपाली, सतीश सहदेव, नीरज वाट्स, आरोजीत लोहरा आदि कलाकारों ने उम्दा काम किया है।

उक्त फ़िल्म के निर्माता विभाष खलखो एवं अंजली रूपम कुजूर हैं। निर्देशक अनमोल खलखो एवं डेविड सेम, संगीत विवेक नायक, ऋषि वर्मा एवं अनिकेत वर्मा का है। फ़िल्म की कहानी रंजू मिंज ने लिखी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *