Advertisement

तिर्थ यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर डीडीसी ने किया रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 69 ईसाई धर्मावलम्बियों को भेजा गया गोवा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय परिसर से 13 जुलाई को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थयात्रियों की बस को रवाना किया गया। बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरिजा शंकर प्रसाद एवं जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

इससे पहले डीडीसी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटें।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत 69 ईसाई धर्मावलम्बियों को बोकारो से गोवा भेजा जा रहा है। कहा कि बस से इन्हें रांची स्थित हटिया स्टेशन भेजा जा रहा है। वहां से तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा गोवा की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। मौके पर पर्यटन विभाग के अमन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *