Advertisement

केंद्रीय अस्पताल ढोरी में नवनिर्मित गणेश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी परिसर स्थित नवनिर्मित सिद्धि विनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 12 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालूगण शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार सिद्धि विनायक मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा को लेकर सुबह 101 कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ करगली गेट स्थित दामोदर नदी पहुंचे। यहां आचार्यो ने मुख्य यजमान केन्द्रीय स्पताल ढ़ोरी के सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार (सपत्नीक) को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं का आह्वान कर पूजा अर्चना कर कलश में जल भरवाया।

उसके बाद कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर करगली गेट होते मंदिर प्रांगण पहुंची। भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय गणेश, हर हर महादेव, जय श्रीराम, जय भवानी का जयकारे लगाये।

इस अवसर पर पूजा समिति के विकास सिंह और रमेश मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों यह अनुष्ठान कार्यक्रम चलेगी। इस कलश यात्रा कार्यक्रम में ढोरी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर रोहित शर्मा, पुनीत गुप्ता, अजय झा, राजीव महतो, मधु पासवान, गब्बर सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालूगण शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *