Advertisement

विभागीय अधिकारी के पहुंचने पर चौथे दिन पुनः पथ निर्माण-कार्य शुरू

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के करमाचौकी-डोकाबेड़ा तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य 12 जुलाई को पुनः शुरु किया गया।

जानकारी चौथे दिन विभागीय कनीय अभियंता के पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिती में पथ निर्माण कार्य शुरू किया जा सका। ज्ञात हो कि, बीते 9 जुलाई को ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्य प्रारंभ के दिन ही गुणवत्ता को लेकर पथ निर्माण कार्य को रोक दिया था। आज जेई द्वारा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण प्रतिनिधियों की सहमति के बाद पथ निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।

मौके पर उक्त पंचायत के मुखिया पति अशोक प्रग्नैत, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी के अलावा ग्रामीण रहिवासी चमन सोरेन, राधानाथ सोरेन, रियाज अहमद, गौतम पाल सहित कई मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *