रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 जुलाई को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने की।
उक्त बैठक में अस्पताल के सुदृढ़ीकरण हेतु कई योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सीएचसी में मुख्य द्वार एवं चहारदीवारी निर्माण, ओपीडी शुल्क, एक्स-रे शुल्क आदि का न्यूनतम दर निर्धारित करना, अस्पताल भवन का मरम्मति एवं रंग-रोगन आदि प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में इसके अलावा अन्य जरूरी कार्यों के लिए ज़िला स्तर पर पत्राचार करने का निर्देश प्रखंड प्रमुख ने दिया। मौके पर सीएचसी चिकित्सा प्रभारी सह सचिव डॉ प्रफुल्ल महतो, डॉ पवन कुमार, बंकीम चंद्र महतो, लेखा प्रबंधक उमेश कुमार, बीडीएम सीमंत कुमार सिंह, आनंद नायक, रेणु सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply