Advertisement

श्रीशिव स्वस्थ एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा विवाह हेतु किया गया खाद्य व् आर्थिक सहयोग

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। श्रीशिव स्वस्थ एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से 11 जुलाई को बोकारो थर्मल की एक गरीब युवती के विवाह हेतु खाद्य सामग्री सहित अन्य आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व उक्त युवती के पिता का निधन हो गया था। ट्रस्ट के सदस्य सह मीडिया प्रभारी जोधन नायक ने बताया कि श्रीशिव स्वस्थ एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट सेवा भावना से आर्थिक रूप से कमजोर को विगत कई वर्षों से सहयोग करता रहा है।

चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का क्षेत्र। उन्होंने बताया कि सुदूर इलाकों में भी स्कूली बच्चों के साथ वनभोज का आयोजन, स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है।

ट्रस्ट के सचिव सह संस्थापक भुवनेश्वर प्रसाद साव ने नव दंपत्ती जोड़े को सुखमय रहने का शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से कुंदन साव, सुदामा साव, सुरेश साव, कल्लू साव, लालू साव, संजय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार साव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *