साभार/ हुसैनाबाद। झारखंड के पलामू में हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना अंतर्गत खरडीहा गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे लाठी से पीटपीटकर 20 वर्षीय वकील खां नामक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों के दो गुटों में झड़प हो गई। यह घटना मारपीट में तब्दील हो गई।
इसमें खरडीहा गांव से सटे कुड़वा खुर्द गांव निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हैदरनगर अस्पताल लाया गया। इसमें एक की मौत हो गई। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारीकर घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। पुलिस गांव में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठककर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है।
![]()












Leave a Reply