प्रहरी संवाददाता/बोकारो। ठेका मजदूर की 11जूलाई को हड़ताल के पूर्व संध्या पर 10 जुलाई को सीटू से संबद्ध इस्पात मजदूर मोर्चा द्वारा कुर्मी गेट के समक्ष ठेका मजदूरों के बड़ी सभा की गई।
इससे पूर्व बोकारो इस्पात लिमिटेड के इडी बिल्डिंग के समक्ष ठेका मजदूरों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। मजदूर सभा की अध्यक्षता ठेका मजदूर महेश प्रसाद सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के संयुक्त महामंत्री बी प्रसाद ने कहा कि मेडिकल जांच के नाम पर बोकारो इस्पात प्रबंधन ठेका मजदूरों को काम से बाहर निकालना चाहती है।इसे लेकर 11 जुलाई के हड़ताल के लिए जय झारखंड मजदूर समाज और अन्य दो यूनियन हड़ताल नोटिस दिया था।

इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू ठेका मजदूर के हड़ताल को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर मजदूरों को संगठित करने का काम किया था। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में 9 जुलाई को त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जो विफल हो गया था। कहा गया कि कुछ यूनियन अलग से प्रबंधन से बात कर ठेका मजदूर हड़ताल को वापस कर लिया। इन यूनियनों ने ठेका मजदूर के पीठ में छूरा भोपने का काम किया है। सीटू इसकी कड़ी निंदा करता है। जान बूझकर इस मीटिंग से सीटू यूनियन को बाहर रखा गया, क्योंकि सीटू के रहने के बाद मजदूर के खिलाफ फैसला लेना संभव नहीं था। कहा गया कि मजदूर को बांटने की कोशिश प्रबंधन कुछ यूनियन के साथ मिलकर किया है। इस साजिश को सीटू सफल नहीं होने देगा। इसलिए स्थिति को देखते हुए मजदूरों में एकता को बनाए रखने के लिए 11 जून की हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय सीटू ने लिया है। जल्द ही सभी मांगों पर हमारी यूनियन ठेका मजदूरों के बीच अभियान चलाएगा और एक मजबूत ठीका मजदूर आंदोलन खड़ा करेगा। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि मजदूरों के साथ धोखा करने वाले यूनियन को ठेका मजदूर कभी भी माफ नहीं करेगा।
सभा को संगठन सचिव आर के गोरांई, आर आर एन सिंह, सुरेश साव, बृजमोहन प्रसाद, मोतीलाल मांझी आदि ने भी संबोधित किया।
![]()













Leave a Reply