Advertisement

स्वामी विवेकानंद मैदान में डीवीसी अधिकारियों व् कामगारों के बीच फुटबाल मैच

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। स्वामी विवेकानंद मैदान बोकारो थर्मल में 10 जुलाई को डीवीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच एकदिवसीय मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच डीवीसी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर खेला गया।

जानकारी के अनुसार फ्रेंडली मैच में डीवीसी ऑफिसर्स की टीम एक गोल मारकर विजय रही। मैच बहुत ही रोमांचक रहा। दोनों ही टीम ने मैदान में जमकर पसीना बहाया। मैदान में दर्शकों की संख्या ज्यादा रही। मैच आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में डीवीसी बोकारो थर्मल के डीजीएम (प्रशासनिक) बी जी होलकर उपस्थित रहे।

मैच के उपरांत डीजीएम होलकर ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया एवं विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए होलकर ने सभी खिलाड़ियों को बढ़िया खेलने के लिए साधुवाद दी एवं सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे इसी प्रकार मैदान में खेलते रहे। साथ हीं बीटीपीएस की टीम ऑल वैली टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करे।

फुटबॉल के टीम स्टाफ में विनय कुमार, विकास दास, जाहिद, राम नारायण, शाहिद इकराम, रवि सिन्हा, रतिन मजूमदार, टुडू, सुब्रत पॉल, रमेश कुमार, हैवे सैमुअल्स, शकील अनवर, भट्टाचार्य तथा ऑफिसर्स टीम में राकेश कुमार, अविनाश सिन्हा, सदाब अख्तर, अभिजीत धुले, सिद्धांत पंडा, महबूब उल हक मौला, रघुवेन्द्र सिंह, स्टेफन राजन, विवेक गुप्ता, एस नंदी, शिव राम शर्मा इत्यादि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *