Advertisement

रांची में महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक बूथ

साभार/ रांची। महिलाओं को जागरूक करने के लिए रांची लोकसभा क्षेत्र में इस बार 198 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों के लिए सबसे खास बात यह होगी कि यहां न सिर्फ महिला मतदाता होंगी, बल्कि यहा के सभी मतदानकर्मी व पुलिसकर्मी भी महिला ही होंगी। हर केंद्र पर चार मतदानकर्मी, एक बीएलओ व कम से कम 1/4 की महिला पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन मतदान केंद्रों को पिंक बूथ के नाम से जाना जाएगा।

रांची लोकसभा चुनाव के लिए राची शहरी क्षेत्र जिसमें खिजरी, राची, हटिया व काके विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हिस्सा लेंगे। ऐसे 198 मतदान केंद्रों को पिंक मतदान केंद्रों के रूप में चयनित किया गया है। चुनाव में लगाए जाएंगे चार हजार वाहन : इस बार चुनाव में चार हजार वाहन लगाए जाएंगे। इसके लिए वाहन कोषांग द्वारा तैयार कर लिया गया है। हालांकि वाहन कोषाग ने करीब 6000 वाहनों की सूची तैयार की है। इसमें बस और छोटे वाहन शामिल हैं। इसमें से अधिक स्कूलों के ही वाहन उपलब्ध होंगे। इसके लिए स्कूलों को भी इसकी सूचना दी जाएगी। इसको लेकर वाहन मालिकों को नोटिस भेजी जा रही है। दस फीसद वाहन को रिजर्व रखा गया है है, ताकि वैकल्पिक व्यवस्था किसी वाहन में प्रॉब्लम होने पर रिजर्व वाहन से पोलिंग पार्टी को भेजा व बुलाया जा सके।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *