Advertisement

गृह पदक से सम्मानित होंगे डीसीपी देवराज

मुश्ताक खान/ मुंबई। जल्ह ही ठाणे क्राइम ब्राच के पुलिस आयुक्त दीपक देवराज को राष्ट्रपति के हाथों गृह पदक से नवाजा जाएगा। देश में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट कार्यों को बखूबी अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों को इस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद देश में सबसे पहले गृह पदक ठाणे क्राइम ब्राच के पुलिस उप आयुक्त दीपक देवराज को मिलने वाला है।

गौरतलब है की केंद्रीय गृह मंत्रालय कि घोषणा के बाद ठाणे क्राइम ब्रांच सहित पुलिस के अन्य महकमे में हर्ष का माहौल है। वहीं इस घोषणा के साथ ही उपनगर पत्रकार संघ द्वारा कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव मंडल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गृह पदक मिलने से पूर्व उपनगर पत्रकार संघ द्वारा ठाणे क्राइम ब्रांच के पुलिस उप आयुक्त दीपक देवराज का भव्य स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में उन्हें स्थानीय विधायक मंगेश कुडालकर के हाथों पुष्पगुच्छ, श्रीफल व मेडल देकर सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय कि घोषणा के अनुसार गृह पदक देश के महामहीम के हाथों वर्ष 2018-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को विशेष कार्यक्रम में दिया जाएगा। हाल ही में इस पदक की घोषणा की गई है।

इस अवसर पर डीसीपी दीपक देवराज ने स्थानीय पत्रकारों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। कुर्ला पूर्व के नेहरूनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, मनोज कुलकर्णी, सैय्यद एजाज (बब्लू), शिवसेना के अमित रामचंदानी, आनंद पांडेय, तारीक खान, लतीफ शेख, समीर, दया शंकर पांडे के अलवा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *