एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। एकतरफा प्यार में प्रेमी ने बीते 5 मार्च की संध्या ओरमांझी में प्रियंका साहू की गला रेतकर हुई हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन कुमार है। आरोपी मृतक का पूर्व प्रेमी बताया जा रहा है। इस बाबत पुलिस ने 6 मार्च को बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि प्रियंका काफी दिनों से उसे नजरअंदाज कर रही थी और दूसरे लड़के के साथ रिश्ते में थी।
इससे पवन और प्रियंका के बीच हमेशा लड़ाई होती रहती थी। इसी दौरान मौका पाकर उसने प्रियंका के घर में घुसकर धारदार हथियार से रेतकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बीते 5 मार्च की संध्या ओरमांझी थाना के हद में स्थानीय शिव मंदिर के समीप रहनेवाले शिव नारायण साहू की 26 वर्षीय पुत्री प्रियंका साहू की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गयी थी।
स्थानीय पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी पवन कुमार और मृतका प्रियंका साहू पूर्व में एक ही स्कूल में पढ़ाते थे और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया।प्रियंका भी ओरमांझी के एक स्कूल में टीचर थी।घटना की संध्या लगभग पांच बजे वह स्कूल से घर आयी।घर पर वह अकेली थी।मृतका की मां बगल में नवनिर्मित मकान देखने गयी थी।जबकि पिता और भाई ओरमांझी बाजार गये थे।इस दौरान मौका पाकर आरोपी ने प्रियंका की गला रेतकर हत्या कर दी।
रात के तकरीबन आठ बजे प्रियंका की बहन, जो पास के ही एक शोरूम में अकाउंटेंट का काम करती है, उसने घर लौटने पर प्रियंका को कमरे में खून से लथपथ पड़ा देखा।उसने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया और आनन-फानन में प्रियंका को पास के अस्पताल में ले जाया गया।ज्यादा खून निकल जाने के चलते रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
![]()












Leave a Reply