Advertisement

भगवाधारी गुंडों ने ड्राई फ्रूट बेच रहे कश्मीरियों को पीटा

साभार/ लखनऊ। लखनऊ में सड़क के किनारे ड्राई फ्रूट बेच कश्मीरी कारोबारी की कुछ भगवाधारी गुंडों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि अफजल नाइक है और अब्दुल सलाम नामक आदमी यहां कई साल से दुकान लगा रहे थे। अफजल नाइक के मुताबिक भगवाधारी गुंडे उनके पास आए और उनसे आधार कार्ड मांगा फिर आतंकवादी और पत्थरबाज कह कर पीटने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद की वजह से दोनों कश्मीरी युवक को हमलावरों को चंगुल से बचाया गया।

ये मामला हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज पुल का है। गिरफ्तार आरोपी का नाम बजरंग सोनकर है और वो ख़ुद को विश्व हिंदू दल का बता रहा है। सोनकर आपराधिक बैकग्राउंड का है और उसके ऊपर मर्डर समेत कई धाराओं में 12 मुकदमें दर्ज हैं। बजरंग सोनकर ने कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी का हवाला देकर ड्राई-फ्रूट बेच रहे कश्मीरियों की पिटाई की थी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं।

कश्मीर के बुरे हालातों के वजह से लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के डालीगंज पुल पर कुछ कश्मीरी युवक कई सालों से ड्राई फ्रूट बेचने का काम करते हैं। बजरंग सोनकर के साथ आए लोगों ने इन युवकों को डंडो से बुरी तरह बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा। कश्मीरी युवकों की पिटाई के दौरान उनका कहना था कि यह पत्थरबाज हैं इन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *