Advertisement

पुणे में झारखंड प्रवासी महासम्मेलन संपन्न

पुलवामा के शहीद जवानो को श्रद्धांजलि 

पुणे। झारखंडी एकता संघ मुंबई के तत्वाधान में रविवार को पुणे के सतारा रोड स्थित-अन्ना भाउ साठे हॉल मे झारखंड प्रवासी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दो मिनट का मौनधारण कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, पदाधिकारी व झारखंड से जुड़े बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन असगर खान ने किया।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड प्रवासी महासम्मेलन में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व पुष्प सुमन अर्पित किया गया। महासम्मेलन में जेईएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने कहा कि देश के विभिन्न शहर व कसबों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों को संगठित कर एक मंच पर लाना है। ताकि हम और मजबूत हो सके। उन्होंने गृह क्षेत्र से लाल व हरा निबंधित मजदूर कार्ड बनाने पर जोर दिया।
अंसारी ने कहा की झारखंडी एकता संघ बहुत बड़े परिवार की पहचान है, संघ कामगार व मेहनतकशों कि हिमायती है। उन्होने कहा की यह संस्था देश के दूसरे राज्यों में प्रवासी के रूप मे काम कर रहे लोगों के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होने मजदूरो के निबंधन के प्रति कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यो मे जाने से पहले स्थानीय प्रखंड व जिला के श्रम विभाग मे रजिस्ट्रेशन कराने की भी जानकारी दी। वहीं वकील अंसारी ने कहा की सभी प्रवासी मजदूरो को इसका फायदा लेना चाहिए। अशरफ ने कहा की देश मे कार्यरत प्रवासी मजदूरो के साथ किसी तरह के अत्याचार को संघ बर्दाश्त नही करेगी।
जेईएस के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने संस्था द्वारा 15 वर्षों के कार्यों को विस्तृत रूप से बताया। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू पांडेय ने संस्था के कार्यों की सराहना की। चाणक्य आईएएस एवडमी-पुणे के हेड- अमित मेढ्कर ने कहा की प्रवासी गरीब मजदूर के बच्चो क़ो हमारी संस्था की ओर से भी शिक्षा के क्षेत्र मे मदद किया जाएगा। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा। महासम्मेलन में सचिव विजय प्रसाद, मंत्री वकील अंसारी, प्रभारी अशरफ अंसारी, रवि प्रसाद आई टी हेड, राजेन्द्र शर्मा, माथुर प्रसाद, डॉ. आनंद शाही आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *