Advertisement

अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय कि लापरवाही

मच्छरों का आशियाना बना अम्बेसडर कार

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय के सामने वर्षों से भंगार पड़ी अम्बेसडर कार अब मच्छर व अन्य जीव जंतुओं का आशियाना बन गया है। यह कार्यालय स्वच्छ मुंबई हरित मुंबई का राग अलापने वाली मनपा मुख्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी रास्ते मनपा के अधिकारी और अल्पसंख्यक आयोग के मंत्री हाजी अरफात शेख का भी आना जाना होता है। इसके बावजूद किसी की नजर वर्षों से पड़ी इस कार पर क्यों नहीं पड़ी?

गौरतलब है कि मुंबई के जे जे कॉलेज ऑफ आर्ट के पीछे बदरुद्दीन तैय्यबजी मार्ग पर स्थित महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग का कार्यालय है। इस कार्यालय के गेट के सामने बोर्ड भी लगा है। उक्त बोर्ड से सटे लावारिस अम्बेसडर को देखने से ऐसा लगता है कि वर्षों से पड़ी इस कार का कोई वारिस नही है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यातायात पुलिस, मनपा का अतिक्रमण एवं आरोग्य विभाग और स्वयं अल्पसंख्यक आयोग किस कदर लापरवाह है।

क्योंकि खतरनाक जीव जंतुओं व मच्छरों का आशियाना बना अम्बेसेडर कार जानलेवा बीमारियों का घर बनता जा रहा है। काश लावारिस पड़ी इस कार पर उपरोक्त विभाग के कर्मचारियों कि नजर पड़ती, तो शायद इसे यहां से हटाने की पहल की गई होती। ताकि स्थानीय लोगों को इन मच्छरों से छुटकारा मिल सके।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *