Advertisement

स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड दूसरे स्थान पर

साभार/ रांची। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में झारखंड ने पूरे देश में परचम लहराया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार मिलने पर प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता को बधाई दी है।

प्रदेश के जमशेदपुर, रांची, धनबाद, चास, हजारीबाग समेत मानगो ने परचम लहराया है। जमशेदपुर पूरे देश में 15वें स्थान पर आया है। राज्य की राजधानी रांची भी टॉप फिफ्टी में रही है। रांची 46वें स्थान पर रही है। धनबाद 56 में स्थान पर रह कर राज्य में तीसरे स्थान पर रहा है। चास, हजारीबाग समेत मानगो भी टॉप 100 शहरों के अंदर आए हैं।

धनबाद नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश के टॉप 100 शहरों में अपना स्थान इस बार भी बरकरार रखा है। हालांकि पिछले साल से रैंकिंग तीन पोजिशन नीचे आया है लेकिन झारखंड में यह टॉप तीन शहरों में आ गया है। पिछले साल धनबाद की रैंकिंग 53वें स्थान पर रह थी।

इस बार 56 वें स्थान पर रहा है। लेकिन इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर अधिक थे। पूरे देश में 4237 शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लिया था जिसमें नगर निगम टॉप 100 शहरों में आया है। झारखंड में यह टॉप तीन शहर में पहुंच गया। पिछले बार छठे स्थान पर रहा था।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *