Advertisement

10 को भोजपुरिया ओपन माइक का आयोजन

मुश्ताक खान/ मुंबई। भोजपुरिया संस्कृति अश्लीलता से बचाए रखने के साथ-साथ इसमें और निखार लाने व अलग पहचान बनाने के उद्देश्य से आखर, अंजोर और भोजपुरिया संस्था द्वारा संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 10 मार्च को अंधेरी पश्चिम स्थित ट्रांसवेन्यु बिल्डिंग में आयोजित भोजपुरिया ओपन माइक के मंच पर रंगारंग कार्यक्रम में सुरो की मलिका और अदाकारों का जमावड़ा लगने वाला है। यहां नेता और अभिनेताओं को छोड़ कर भोजपुरिया समाज के लोग दिखाई देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ‘आखर’ नामक संस्था के प्रमुख अनिमेष कुमार, अंजोर के अमित झा और भोजपुरिया नामक संस्था के शशि सिंह द्वारा आयोजित भोजपुरिया ओपन माईक के मंच पर सब रंग देखने को मिलेगा। रविवार 10 मार्च को अंधेरी पश्चिम के एस वी नगर स्थित ट्रांसवेन्यु बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर होने वाले भोजपुरिया ओपन माइक का उदघाटन संस्था के सदस्यों द्वारा दोपहर दो बजे किया जाएगा।

बताया जाता है कि इस मंच के जरिये एक दूसरे से जान पहचान बढ़ाने का सुनहरा अवसर है। भोजपुरिया ओपन माइक के मंच पर कई मंझी हुई हस्तियां आ रही है। इनमें फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। इस मंच के रंगारंग कार्यक्रम को फतह करने वाले को भविष्य में सुनहरा अवसर मिल सकेगा। बिहार, झारखंड और भोजपुर कि माटी से प्रेम करने वाले लोगों की अथाह संख्या मुंबई में है। ‘आखर’ संस्था के प्रमुख अनिमेष कुमार ने कहा कि बिहार झारखंड के संगीतकारो और कलाकारों को माया नगरी मुंबई में नई पहचान भी मिली है। ऐसे महानुभवी भी 10 मार्च को हमारे बीच उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरिया ओपन माइक के मंच पर हम सभी भोजपुरिया समाज के लोगों को लाना चाहते हैं।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *