Advertisement

समाजसेवी डॉ उषा सिंह ने दिवंगत पूर्व सैनिक के परिजनों से की भेंट

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो की समाजसेवी सह डॉक्टर उषा सिंह ने 22 जून को दिवंगत पूर्व सैनिक एस एस के सिंह के परिजनों से भेंट कर ढाँढस बंधयी।

जानकारी के अनुसार डॉ सिंह बेरमो विधानसभा क्षेत्र के करगली डबल स्टोरी रहिवासी जवाहर सिंह उर्फ कृष्ण सिंह के पुत्र पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के निधन की खबर पाकर आवास पहुंचकर परिवार जनों से मुलाकात किया और उन्हें ढांढस बंधाया तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर दिवंगत पूर्व सैनिक के पिता कृष्ण सिंह ने समाजसेवी डॉ सिंह को बताया कि पिंटू बचपन से ही होनहार था। उसका सपना देश सेवा के लिए सेना में जाना था। बड़ी मेहनत और लगन के बाद उसे सेना में नौकरी मिली थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *