एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया पंचायत में बीते जून को देशज अभिक्रम द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। यहां पर्यावरण सखी मंडल द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण सखी ज्योति कुमारी ने किया। इनके अलावा एएनएम, आशा वर्कर, दर्जनो ग्रामीण महिलाओं द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर ज्योति कुमारी ने कहा कि हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसे मनाया जा रहा है। कहा कि हर एक व्यक्ति को एक वृक्ष लगाना चाहिए। इस दौरान सखी मंडल की महिलाओं ने दर्जनो फलदार पौधे यथा आम, अमरूद, कटहल, बरगद, नीम आदि का पौधारोपण किया। कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबों की नैतिक जिम्मेवारी है। इसके लिए सबों को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वायु प्रदूषण सबसे बड़ी चिंता का विषय है। वायु प्रदूषण के कारण प्रतिवर्ष लाखों लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने क्षेवासियों से पर्यावरण को बचाने के लिए अपने आस पास एक-एक पौधा लगाने की अपील की। साथ ही पौधे को अपने बच्चों की तरह सेवा करने को कहा।
इसके बाद प्रदूषण के प्रति सभी को जागरूक किया गया और शपथ दिलाया गया की हर एक बच्चों के जन्म पर एक पौधा लगाएंगे। मौके पर पर्यावरण सखी ज्योति कुमारी, सुमित्रा देवी, हिना देवी, मीना देवी, झालो देवी, शुकरमणी देवी सहित आसपास की दर्जनों महिला उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply