Advertisement

कुएं में डूबने से करमाली टोला के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करमाली टोला गोमिया के 65 वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत हो गयी। कुआं से पानी की उड़ाही कर शव निकालने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के गोमिया पंचायत करमाली टोला रहिवासी 65 वर्षीय बिजली करमाली घर के समीप बने कुएं में 27 जून को मुंह धोने के लिए गए, तभी अचानक पैर फिसलने से सीधे 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। परिजनों ने कहा कि मृतक का तबीयत हमेशा खराब रहता था। गमछा पहनकर वह कुएं के समीप हाथ पैर धोने गए थे और पैर फिसलने से कुएं में गिर गए।

बताया जाता है कि कुआं गहरा होने के कारण मोटर चला कर पानी को निकाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना पुलिस उक्त कुएं के समीप पहुंची। वही बिजली करमाली के पुत्र पवन करमाली ने कहा कि कुएं के पानी को सुखाकर ही शव को निकाला जाएगा। इस घटना से घर के सदस्य सदमे में है। कुएं में गिरने की खबर सुनते ही पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों के अनुसार मृतक को बचाने की काफी कोशिश की गई, किंतु कुआं गहरा होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *