Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध का कटा दोनों पैर, रामगढ़ अस्पताल में इलाज

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। लोकल ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध का दोनों पैर कट गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी ने घायल को अस्पताल भेजनें का काम किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमो-बरकाकाना रेल खंड पर 30 जुलाई की सुबह 8 बजे जागेश्वर रेलवे स्टेशन से दनिया जाने वाली रेलवे ट्रैक में ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय चमन महतो पिता-स्व. उगन महतो तिरला रहिवासी के दोनों पैर घुटना से नीचे कट गया। घटना के बाद आसपास के रहिवासियों में अफरा तफरी फैल गई।

घटना की सूचना रहिवासियों ने थाना प्रभारी को दी। घटना की सूचना मिलते ही जागेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव द्वारा बिना देर किये थाना में उपलब्ध डायल-112 वाहन से संपर्क कर इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल रामगढ़ ले जाया गया। जख्मी की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *